बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान करने के विरोध में भाजपा ने मोहाली में किया विरोध प्रदर्शन
अभी मौन करके सोई हुई सरकार को जगाने की कर रहे कोशिश, जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे : वशिष्ट
5 Dariya News
मोहाली 28-Jan-2025
अमृतसर की हैरिटेज स्ट्रीट पर पुलिस स्टेशन के 100मीटर की दूरी पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान करना बहुत ही निंदनई है। अभी तो मौन करके सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो सड़के पर उतरने से भी पिछे नहीं हटा जाएगा। ये बात भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने मंगलवार को फेज-3बी2 के डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर एंड कोर्सेज में विरोध प्रदर्शन करते हुए कही।
दरअसल भाजपा द्वारा पंजाब भर में मंगलवार को अमृतसर की हैरिटेज स्ट्रीट पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के विरोध में धरने दिए गए। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में फेज-3बी2 के डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर एंड कोर्सेज में धरना दिया और करीब एक घंटे का मौन करके सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया।
इस दाैरान भाजपा कार्यकर्ता ताहिल शर्मा, हरदीप बैदवान, अशमन अरोड़ा, राजेश राणा, रमन शैली, अनिल कुमार गुड्डू, जसविंदर सिंह, कफील अहमद, जसप्रीत सिंह, रमेश वर्मा, उमाकांत तिवारी, सन्नी सिंह, गगन शर्मा, मिली गर्ग, पूर्व पार्षद प्रकाशवति, रिद्धी वकील, रीटा रानी आदी मौजूद रहे।
ऐसी घटना सोची समझी साजिश की तरफ करती है इशारा
इस दौरान संजीव वशिष्ट ने बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदबी और संविधान की पत्थर की कृति को जलाने की घटना की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की सत्ता संभाली है तब से पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज गायब हो गई है।
बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ हुआ घटनाक्रम सत्ताधारी पक्ष की सोची-समझी साजिश नजर आती है। उन्होंने अंदेशा जताया कि यह पंजाब विरोधी व भारत विरोधी शक्तियों द्वारा किया गया ग्र्नित कार्य हो सकता है जो पंजाब के भाईचारे के माहौल को आग लगाना चाहती हैं।
अपराधियों को दी जाए कड़ी से कड़ी सजा
वशिष्ट ने बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित करने के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हुए इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार या उनकी किसी ऐजंसी पर किसी को भी भरोसा नहीं है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पंजाब की आम आदमी पार्टी की लॉ एंड ऑर्डर की बदतर से भी बदतर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।
उन्होंने यह घटना सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से महज कुछ दूरी पर घटित हुई और श्री हरमंदिर साहिब के पास में ही थाना भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। आए दिन हत्या, लूट, फिरौती एवं रंगदारी की घटनाएं हो रही हैं। अब भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदबी और संविधान की प्रतिमा के साथ बेअदबी की गई है, जो कि करोड़ों भारतीयों का अपमान है।