भाजपा ने संविधान निर्माताओं के सम्मान में 'संविधान गौरव अभियान' शुरू किया
5 Dariya News
चंडीगढ़ 25-Jan-2025
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में संविधान निर्माताओं की याद में राष्ट्रीय स्तर पर 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा 25.01.25 को पार्टी कार्यालय कमलम सेक्टर 33 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया,
जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व भाजपा अध्यक्ष पंजाब, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग आदरणीय श्री विजय सांपला जी मुख्य वक्ता रहे।
कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट अमित खैरवाल जी ने बताया कि "संविधान गौरव अभियान" चलाने का उद्देश्य सभी संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देना है विशेष रूप से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जिनके प्रयास से संविधान में आर्थिक, सामाजिक न्याय व समानता का प्रावधान संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि बीजेपी चंडीगढ़ प्रदेश ने यह कार्यक्रम सभी जिलों व मंडलों में आयोजित किए।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा जी ने बताया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संविधान प्रहरी के रूप में काम कर रही है, 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करना, 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस घोषित करना भी इसी बात को दर्शाता है। मुख्य वक्ता श्री विजय सांपला जी ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी संविधान व संविधान निर्माताओं के सम्मान के प्रति समर्पित है।
उन्होंने बताया किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पांच स्थानों को "पंच तीर्थ" के रूप में विकसित कर रही है, जबकि कांग्रेस काल में बाबा साहेब का कई बार तिरस्कार किया गया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने जीवन काल में अपने आप को भारत रत्न दिया, जबकि असलियत में जो भारत रत्न हैं, बाबा साहेब को इस सम्मान से वंचित रखा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान गौरव अभियान इस वर्ष बूथ स्तर तक चलाया जाए और जन-जन को संविधान निर्माताओं विशेष रूप से डॉ. आंबेडकर जी के योगदान के बारे में जानकारी दी जाए। कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी,पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद,प्रदेश प्रवक्ता और मोर्चा प्रभारी नरेश अरोड़ा,प्रदेश सचिव दीपक मल्होत्रा,पार्षद मनोज सोनकर, संजय टांक, विक्की शेरा,सोनिया दुग्गल उपस्थित रह