5 Dariya News

भूपेन्द्र यादव ने कोयंबटूर में कैम्पा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

बैठक के बाद कैम्पा द्वारा 2022 और 2024 के बीच किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तक 'ग्लिम्प्सेज़: सक्सेस स्टोरीज़ ऑफ़ कैम्पा 2022-24' का विमोचन किया गया

5 Dariya News

कोयंबटूर (तमिलनाडु) 23-Jan-2025

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (एमओईएफसीसी) श्री भूपेंद्र यादव ने आज कोयंबटूर (तमिलनाडु) में मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (सीएएमपीए) के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने वन क्षेत्र को बढ़ाने और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए कैम्पा के तहत किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कैम्पा के क्रियान्वयन में और सुधार के लिए बहुमूल्य सुझाव भी दिए। बैठक के बाद कैम्पा द्वारा वर्ष 2022 और 2024 के बीच किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तक 'ग्लिम्प्सेज: सक्सेस स्टोरीज ऑफ कैम्पा 2022-24' का विमोचन भी किया गया।

समिति ने कोयंबटूर स्थित वन आनुवंशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्थान (आईएफजीटीबी) में चल रही शोध गतिविधियों का निरीक्षण किया। संस्थान के निदेशक ने समिति के समक्ष चल रही शोध गतिविधियों पर एक प्रस्तुति दी।  समिति सदस्यों ने 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान के तहत स्थानीय प्रजातियों के वृक्षों के रोपण में भी भाग लिया।