5 Dariya News

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के 2 एनसीसी कैडेटों को आर-डे परेड के लिए चुना गया

5 Dariya News

मोहाली 23-Jan-2025

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) नितिन कुमार और सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) अक्षित शर्मा को गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए चुना गया है।और ये कैडेट्स 26 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली में मार्च करेंगे I 

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डॉ. परविंदर सिंह ने डायरेक्टर एनसीसी/एनएसएस मेजर ए.एस. चहल और कैडेटों को प्रशिक्षण देने वाले ड्रिल प्रशिक्षक को बधाई दी है। यूनिवर्सिटी  के एक अन्य एनएसएस कैडेट जयदीप सिंह को पंजाब से गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए विशेष अतिथि के रूप में चुना गया है।

इस मौके पर कैडेट्स प्रधानमंत्री से बातचीत भी करेंगे।यूनिवर्सिटी के चांसलर और वाइस चांसलर ने रयात बाहरा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करने के लिए जयदीप सिंह की सराहना की।