5 Dariya News

रक्षा निखिल खडसे ने अंडमान एवं निकोबार में साई केंद्र में खेल सुविधाओं की समीक्षा की

5 Dariya News

अंडमान/निकोबार 22-Jan-2025

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने श्री विजय पुरम स्थित भारतीय क्रीड़ा प्राधिकरण (SAI) केंद्र का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने खेल सुविधाओं का जायजा लिया, वहां उपलब्ध खेल संसाधनों की जानकारी ली।  

साथ ही अन्य क्षेत्रों में खेलों के विकास  के लिए नई पहल पर चर्चा की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य खेलों के विकास का मूल्यांकन करना और श्री विजय पुरम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण के लिए उपायों पर विचार करना था। इस दौरान, खेल राज्य मंत्री श्रीमती खडसे ने खेल, प्रशिक्षण केंद्र और वहां के युवा खिलाड़ियों से खेल के विकास पर चर्चा की।

अडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारतीय खेल प्राधिकरण के दो प्रमुख केंद्र हैं। यहां एथलेटिक्स, सायकलिंग, फुटबॉल, कायकिंग, कणोइंग, रोइंग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों की प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाती हैं। यहां कुल १५० से अधिक खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

क् राज्य मंत्री श्रीमती खडसे ने खिलाड़ियों के साथ संवाद करते हुए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने २०३६ में भारत  में होने वाले संभावित ओलंपिक खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस यात्रा के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण की अधिकारी श्रीमती देबस्मिता बाल, सहायक निदेशक, अन्य प्रशिक्षक और खेल क्षेत्र के युवा उपस्थित थे।