सीजीसी लांडरां ने सड़क सुरक्षा के लिए सप्ताह भर का यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया
5 Dariya News
लांडरां 20-Jan-2025
सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) ने इंस्टीटूशनल सोशल रिस्पांसिबिलिटी (आईएसआर) की पहल के तहत एक सप्ताह लंबे ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन की शुरुआत की है। यह कैंपेन चंडीगढ़ स्थित एनजीओ, ट्रैफिक अवेयरनेस ऑर्गनाइजेशन और मोहाली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस सराहनीय पहल में सीजीसी लांडरां के छात्रों के साथ साथ एनसीसी कैडेट्स भी भाग लेंगे।इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज कैंपस में बैनर, साइंस और ट्रैफिक रूल्स के डिस्प्ले लगाने के साथ हुई। जिस से छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित किया जा सके।
कैंपेन का मुख्य आकर्षण एनजीओ द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रदर्शन था, जिसमें ट्रैफिक रूल्स के पालन करने के महत्व पर प्रभावशाली संदेश दिए गए। मोहाली ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जनक राज और एनजीओ ट्रैफिक अवेयरनेस ऑर्गनाइजेशन के प्रेजिडेंट विंग कमांडर जेएस खोंखर और वाईस प्रेजिडेंट विंग कमांडर ग्रेवाल द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन सेशन ने छात्रों को सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार ड्राइविंग और ट्रैफिक रूल्स के अनूठे दृष्टिकोणों के बारे में बताया।
एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपने प्रेजेंटेशन में गानों और काव्य को शामिल करके ट्रैफिक एजुकेशन को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे यह मैसेज और भी ज़्यादा आकर्षक और यादगार बन गया।सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर, डॉ. पी.एन. हृषिकेश ने कहा, "ट्रैफिक सेफ्टी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो सभी को प्रभावित करता है।
इस पहल के माध्यम से, हम न केवल जागरूकता फैला रहे हैं, बल्कि अपने छात्रों को सड़कों को सुरक्षित बनाने में सक्रिय भागीदार बनने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। मैं इस अभियान को सफल बनाने के लिए छात्रों, स्टाफ और हमारे सहयोगियों के प्रयासों की सराहना करता हूं।
"सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट वेलफेयर की डीन डॉ. गगनदीप भुल्लर, ने कहा, "यह अभियान छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन इंटरएक्टिव और प्रैक्टिकल गतिविधियों के माध्यम से भागीदारी कर, हम ऐसे जागरूक नागरिक तैयार करना चाहते हैं, जो ट्रैफिक अनुशासन और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
"यह सप्ताह भर चलने वाले कैंपेन के तहत, सीजीसी लांडरां के छात्र मोहाली के तीन प्रमुख स्थानों – 3बी2, सोहाना चौक और सीपी67 – पर ट्रैफिक पुलिस के मार्गदर्शन में रोड शो में भाग लेंगे। छात्र तख्तियां प्रदर्शित करेंगे और सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यात्रियों के साथ बातचीत करेंगे।
इन रोड शो के दौरान डीएसपी ट्रैफिक मोहाली की उपस्थिति इस पहल को और अधिक विश्वसनीयता प्रदान करेगी। इसके साथ ही, सीजीसी के छात्र एक दिन के लिए मोहाली ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते हुए सोहाना चौक, सीपी67 और गोदरेज चौक जैसे प्रमुख ट्रैफिक वालो जगह पर ट्रैफिक को मैनेज करने में भी मदद करेंगे।
इस दौरान, वे सड़क अनुशासन बनाए रखने की चुनौतियों का अनुभव करते हुए व्यावहारिक समर्थन प्रदान करेंगे। सीजीसी लांडरां सभी के लिए एक सुरक्षित सड़क अनुभव बनाने के अपने मिशन में उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे सभी अधिक ज़िम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें।