5 Dariya News

द्रौपदी मुर्मू ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-Jan-2025

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को (17 जनवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024; अर्जुन पुरस्कार-2024; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2024 शामिल हैं।