5 Dariya News

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल ने अपग्रेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया

5 Dariya News

मोहाली 11-Jan-2025

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल ने ऑनलाइन उच्च शिक्षा में वैश्विक नेता अपग्रेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन और आरबीयू चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा,सुमित शर्मा  नेशनल सेल्स हेड अपग्रेड और रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल की डायरेक्टर साक्षी मेहता की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

अल्फा स्कूल की डायरेक्टर साक्षी मेहता ने कहा कि सहयोग का उद्देश्य विश्व स्तरीय डिजिटल शिक्षण समाधानों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ जोड़ना है और इसके साथ ही छात्रों को कौशल-आधारित प्रशिक्षण, उद्योग-संबंधित प्रमाणन और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने इस पहल की सराहना की और इसे छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक कदम बताया।साक्षी मेहता ने वैश्विक उद्योग की मांगों को पूरा करने के लिए छात्रों को अत्याधुनिक कौशल से लैस करने के महत्व पर प्रकाश डाला।