5 Dariya News

धूमल तीसरी बार सरकार बनाएंगे : रमेश धवाला

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी 03-Nov-2012

मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तीसरी बार सरकार बनाएंगे और प्रदेश के विकास को और गति दिलाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला ने आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उक्त बात कही। उनका कहना है कि भाजपा का मिशन रिपीट तय है और ज्वालामुखी  की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही है। धवाला ने हलके के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता को भाजपा कार्यकाल में हुए विकासात्मक कार्यां की जानकारी दी।  इस दौरान हलके की विभिन्न पंचायतों में बैठकों का भी आयोजन किया। आज भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला ने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव किया है। गैस सिलेंडरों में कटौती तथा महंगाई के कारण आम जनता इसके बोझ में पिस रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण खाद्य वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यकाल में राज्य में किए गए  कार्यांे के बारे भी जनता को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में जनता को उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही स्कूली छात्रों को वर्दी भी उपलब्ध करवाई गई है। धवाला ने कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में ज्वालामुखी से भाजपा को भारी मतों से जीत मिलेगी, जो अपने आप में नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में एक बार फिर विकास के पहिए को तेज रफ्तार से घुमाएगी।