5 Dariya News

कुष्ठ आश्रम में आ रही सभी समस्याओं का हल करवा दिया जाएगा : डॉ. अजय गुप्ता

विधायक डॉक्टर गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम का किया निरीक्षण

5 Dariya News

अमृतसर 06-Jan-2025

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज झब्बाल रोड स्थित कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया। विधायक डॉ गुप्ता ने आश्रम के संचालक से आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बातचीत की। कुष्ठ आश्रम में इस वक्त 140 मरीज  रह रहे हैं। 

कुष्ठ आश्रम की समस्याओं को दूर करने के लिए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने विधायक गुप्ता के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारी को जानकारियां एकत्रित करने के लिए भी भेजा था। विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि आश्रम में मुख्य तौर पर सीवरेज की समस्या आ रही है। 

उन्होंने बताया कि कुष्ठ आश्रम का क्षेत्र काफी नीचे है, बरसात होने के बाद वहां पर कई कई दिन तक पानी भरा रहता है। सीवरेज निकासी का भी पूरी तरह से प्रबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि आश्रम के संचालक ने पानी की टंकी को रिपेयर करवाने, नए टॉयलेट सेट बनवाने, आश्रम की जमीन को ऊंचा करने के लिए मिट्टी डलवाने, लाइटे लगवाने, खराब पड़ी गाड़ी को ठीक करवाने तथा अन्य समस्याए बताई । 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर उन्होंने डीसी श्रीमती साक्षी साहनी से बातचीत कर ली है। उन्होंने कहा कि कल एक बार फिर आश्रम को सुधारने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग रखी गई है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का हल करने के लिए फंड भी मुहया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ आश्रम की सभी समस्याओं का आने वाले दिनों में हल निकाल दिया जाएगा।