डॉ मनमोहन सिंह का बीजेपी ने किया अपमान - दिनेश बस्सी
पूर्वी हल्के में डॉ मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा आयोजित
5 Dariya News
अमृतसर 31-Dec-2024
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने बीजेपी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के संस्कार पर किए गए अपमान की कड़ी निंदा की है। दिनेश बस्सी का कहना है कि बीजेपी की ओर से उनकी छोटी सोच का प्रदर्शन किया गया है। दिनेश बस्सी ने आज पूर्वी हल्के में डॉ मनमोहन सिंह के लिए आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नम आंखों से उन्हें याद किया।
रामा पैलेस में आयोजित शोक सभा में हल्का पूर्वी के पार्षद सहित सभी नेता शामिल हुए। दिनेश बस्सी ने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के महान सपूत और बेहद सशक्त प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह को आज तहेदिल से नमन करता हूं और आज उन्हें याद करते हुए जहां आंखें नम है वहीं मन बेहद दुखी है कि देश के पहले सिख प्रधानमंत्री रहे डा. मनमोहन सिंह जी का संस्कार राजघाट में नहीं किया गया।
मोदी सरकार की ओर से अभी तक स्मारक के लिए जगह न देना पूरे देश का अपमान है। डॉ मनमोहन सिंह न केवल एक काबिल अर्थशास्त्री थे बल्कि ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की डूबती इकोनॉमी को बचाया था और फिर उसे इतना ऊपर उठाया कि आज भारत विकसित देशों के साथ खड़ा है। उनका अमृतसर और अमृतसर के लोगों के साथ खास रिश्ता था।
उन्होंने हमेशा अमृतसर के लिए नए प्रोजेक्ट्स लाने की बात की ओर बहुत से प्रोजेक्ट्स दिए भी थे। अमृतसर में रिंग रोड का विकास, मनरेगा स्कीम, राइट टू एजुकेशन एक्ट, राइट टू इनफर्मेशन एक्ट सहित कई ऐसी स्कीमें हैं जो कि डा.मनमोहन सिंह की देन हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को जल्द से जल्द डॉ मनमोहन सिंह जी के स्मारक के लिए स्थान देना चाहिए और लोगों को विश्वास दिलाना चाहिए वो भेदभाव नहीं करते।
इस अवसर पर पार्षद नवदीप सिंह हुंदल, पार्षद शिंदर बिडलान, मंजीत सिंह वेरका, लेडी वेरका, बॉबी वेरका, पार्षद राजीव छाबड़ा, पार्षद गगन वल्ला, संदीप सिंह शाह, राणा रखड़ा, राजबीर सिंह, सागर और रवि प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।