सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने डीजी अनीश दयाल सिंह के साथ विशेष मुलाकात की
5 Dariya News
लुधियाना 29-Dec-2024
सुखविंदर सिंह बिंद्रा राष्ट्रीय मेंबर, एन. आई. एस. डी., केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) व पूर्व चेयरमैन पंजाब यूथ विकास व खेल विभाग (पंजाब सरकार) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के भारत के डिरेक्टर जरनल (डीजी) अनीश दयाल सिंह के साथ एक विशेष मुलाकात की। बिन्द्रा ने कहा कि अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।
डीजी अनीश दयाल सिंह इस से पहले एन. एस. जी. के एडीजी रह चुके हैं। भारत देश में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल- CRPF है। पूर्व चेयरमैन बिंद्रा ने कहा कि अनीश दयाल सिंह बहुत ही सूझवान और कर्मठ अधिकारी है। उनकी निगरानी में देश की आर्मी व सीपीआरअफ आधुनिक हथियारो से लैस होकर हाईटेक हो रही है।
बिन्द्रा ने कहा कि हमारे नोजवानों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आर्मी व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती होना चाहिए। उन्होंने ने देश के नोजवानो को नशा छोड़ सीआरपीएफ में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा उनका विभाग पंजाव नोजवानो को देश सेवा की लिए आर्मी, सीआरपीएफ भर्ती होने के लिए आवश्यक मदद करेगा।