दिनेश बस्सी ने जताय़ा डा.मनमोहन के निधन पर शोक
5 Dariya News
दिल्ली 27-Dec-2024
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के निधन पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के सीनियर लीडर दिनेश बस्सी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिनेश बस्सी ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री और एक ईमानदार व बेहतरीन इंसान थे।
आज दिल्ली में डा.मनमोहन सिंह के निवास स्थान पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। दिनेश बस्सी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह भारत के बहुत योग्य प्रधानमंत्री और दूरदर्शी दृष्टिकोण वाले ईमानदार व्यक्ति थे।
उनकी दूरदर्शी सोच ने आज देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि डा.मनमोहन सिंह ना केवल कांग्रेस के लिए अपितु हर पार्टी और देश के हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक थे।
देश के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को सदैव अपने चरणों में स्थान दें।