सुखविंद्र सिंह सुक्खू को महाकुंभ प्रयागराज-2025 में पधारने का निमंत्रण
5 Dariya News
शिमला 23-Dec-2024
उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ प्रयागराज-2025 में पधारने का निमंत्रण दिया।