नरेन्द्र मोदी, जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए
5 Dariya News
नई दिल्ली 19-Dec-2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रीय मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन के निवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए और ईसाई समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ वार्तालाप किया। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा: "केंद्रीय मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन जी के निवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ। ईसाई समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों से भी बातचीत की।"