5 Dariya News

जन समस्याओं के समाधान के लिए तंत्र स्थापित : सुरेन्द्र कुमार चौधरी

5 Dariya News

जम्मू 18-Dec-2024

उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने उनसे मिलने आए अनेक प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी तंत्र स्थापित किया गया है। जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने तथा विकासात्मक पहलों में तेजी लाने के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

प्रतिनिधिमंडलों ने अपने क्षेत्रों तथा सेवा संबंधी कई मुद्दों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। राष्ट्रीय युवा कोर के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण तथा अन्य सेवा संबंधी मुद्दों का मुद्दा उठाया। कश्मीरी प्रधानमंत्री पैकेज के इच्छुक प्रतिनिधिमंडल ने रिक्त आरक्षित श्रेणी के पदों को समाप्त करने की मांग की।

डोडा जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बेहतर सेवा शर्तों के अलावा मानदेय में वृद्धि की मांग की। सैनिक कॉलोनी निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में सुधार तथा संपर्क सड़कों के निर्माण की मांग की।

विधायकों, पूर्व सरपंचों, विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों और क्षेत्रों के विकास संबंधी तथा अन्य मुद्दे रखे। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आष्वासन दिया कि उनके द्वारा बताए गए मुद्दों का यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा।