सीजीसी लांडरां की टीम कोड क्रशर ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 में शीर्ष सम्मान जीता
5 Dariya News
लांडरां 17-Dec-2024
सीजीसी लांडरां के कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग की टीम कोड क्रशर ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024, सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रैंड फिनाले में पहला स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। एसआईएच एक प्रतिष्ठित नेशनल लेवल प्रतियोगिता है, जिसे पूरे भारत में 51 नोडल सेंटर्स पर आयोजित किया गया।
तमिलनाडु के नोडल सेंटर एक्सेल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिस्पर्धा करते हुए, सीजीसी के छह प्रतिभाशाली कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) छात्रों की टीम ने 26 अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस टीम में पियूष गुप्ता (टीम लीड), प्रेरणा जैन, राहुल शर्मा, प्राची सैनी, प्रियांशु चौहान और ऋत्विक भूटानी शामिल थे।
उन्होंने अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट राही के लिए ₹50,000/- का नकद पुरस्कार, सर्टिफिकेट्स और ट्रॉफी जीती। मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इनोवेशन सेल ने इंडियन टूरिज़्म, विशेष रूप से होटलों और ट्रेवल्स को बढ़ावा देने के लिए दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट के सोल्युशन में छात्रों ने प्रोजेक्ट राही को विकसित किया।
यह एक अनोखा यूनिफाइड प्लेटफॉर्म है जो यात्रियों को उनकी यात्रा योजनाओं को व्यवस्थित करने, ट्रेन, फ्लाइट, होटल और कैब सेवाएं बुक करने में मदद करेगा। इस ऐप में चौबीसों घंटे सहायता के लिए एक चैटबॉट और इमरजेंसी की स्थिति के लिए एसओएस बटन भी शामिल है।
अपनी सफलता से उत्साहित टीम लीडर पियूष गुप्ता ने अपनी पूरी टीम की ओर से सीजीसी लांडरां, अपने प्रोफेसर और टीचर्स को उनके प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों की कड़ी मेहनत, समर्पण, टीम वर्क और एक-दूसरे पर विश्वास को उनकी जीत का श्रेय दिया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सफलता की राह आसान नहीं थी और साझा किया कि कैसे उनकी टीम ने 36 घंटे के नॉनस्टॉप कोडिंग के साथ-साथ तीन मेंटरिंग सेशन और तीन इवैल्यूएशन राउंड का सामना करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। विजेताओं को बधाई देते हुए सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसीडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
उन्होंने छात्रों को अपनी क्रिएटिविटी, इनोवेटिव स्किल और सोसाइटल प्रोग्रेस और नेशनल डेवलपमेंट के प्रति जुनून को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी बताया कि सीजीसी का दृष्टिकोण अपने छात्रों और फैकल्टी में रिसर्च और इनोवेशन के प्रति रुचि विकसित करना है।
इसके लिए संस्थान इंडस्ट्री संरेखित करिकुलम और सरकारी व प्राइवेट पार्टनर्स के साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट में सहयोग के अवसर प्रदान करता है। युवाओं, विशेष रूप से भारत भर के इंजीनियरिंग छात्रों में आउट ऑफ़ द बॉक्स थिंकिंग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 छात्रों द्वारा विकसित इनोवेटिव सोल्युशन के माध्यम से गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स और प्राइवेट आर्गेनाइजेशन द्वारा सामना की जाने वाली महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करना चाहता है।
यह दुनिया का सबसे बड़ा ओपन इनोवेशन मॉडल माना जाता है और इसे दो प्रारूपों में आयोजित किया जाता है - एसआईएच सॉफ्टवेयर एडिशन और एसआईएच हार्डवेयर एडिशन।