5 Dariya News

ऐनीज स्कूल खरड़ में मनाया गया वार्षिकोत्सव

5 Dariya News

खरड़ 14-Dec-2024

ऐनीज स्कूल खरड़ में 14 दिसंबर को वार्षिकोत्सव 'समरतम और कदम' बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री अनित गोयल जी  के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं तिलक समारोह द्वारा हुई। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई । उत्सव के स्थल को विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य, गीत -संगीत आदि दिलचस्प प्रस्तुतियों के द्वारा सुशोभित किया गया। प्रस्तुतियां मनोरंजक एवं प्रासंगिक होने के कारण अभिभावकों द्वारा सराहना की गई।

छोटे-छोटे बच्चों ने 'मोबाइल एक लत' इस विषय से संबंधित नृत्य प्रस्तुत कर मोबाइल के लाभ और हानि से परिचित करवाया। देशभक्ति  नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में देशभक्ति की भावना को उजागर किया । खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफल हुए छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

स्कूल संचालक श्री अनित गोयल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी और सत्य निष्ठा से की गई मेहनत ही जीवन में सफल होती है । इसके साथ-साथ सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को अपने प्रेरणादायक शब्दों द्वारा आगामी वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।