सीजीसी लांडरां की चार टीम्स स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले के लिए हुईं चयनित
5 Dariya News
लांडरां 10-Dec-2024
सीजीसी लांडरां की विरासत में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए, संस्थान की चार टीम्स - टीम कोड क्रशर, टीम कल्कि कोडर्स, टीम इनोवेटएक्स और टीम रुद्राक्ष - स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2024 के 7वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चयनित हुई हैं।
यह नेशनल लेवल कम्पटीशन 11 और 12 दिसंबर, 2024 को भारत के 51 सेंटर्स में आयोजित की जाएगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई), इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) स्ट्रीम्स के इन प्रतिभाशाली सीजीसी छात्रों को डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एआईसीटीई, एमआईसी-स्टूडेंट इनोवेशन, मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट और गोदरेज एप्लायंस द्वारा दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर अपने क्रिएटिव सोल्युशन विकसित करने और प्रदर्शित करने के इस प्रमुख राष्ट्रीय अभियान में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने सभी चार टीम्स को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए उनके द्वारा प्रस्तुत यूनिक सोल्युशन पर गहरी प्रशंसा व्यक्त की।
जहां टीम कल्कि कोडर्स और टीम कोड क्रशर एसआईएच 2024 के सॉफ्टवेयर संस्करण में सीजीसी लांडरां का प्रतिनिधित्व करेंगी, वहीं टीम इनोवेट एक्स और टीम रुद्राक्ष हार्डवेयर संस्करण में अपनी क्षमता साबित करेंगी। प्रिथ्वी कापिला (सीएसई) के नेतृत्व में टीम कल्कि कोडर्स में प्रणव सिंगला, निखिल उपाध्याय, सहज वालिया, निश्का और प्रिया कंबोज टीम मेंबर्स के रूप में शामिल हैं।
इन्हें गोदरेज अप्लायंसेज द्वारा प्रदान किए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर काम करना है, जिसमें सस्टेनेबिलिटी, घरेलू उपकरणों जैसे रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर आदि में ऊर्जा और पानी के स्मार्ट संरक्षण को बढ़ावा देने पर काम करना होगा। टीम कोड क्रशर, का नेतृत्व पीयूष गुप्ता (सीएसई) कर रहे हैं और टीम सदस्य प्राची, राहुल शर्मा, प्रेरणा जैन, प्रियांशु चौहान और ऋत्विक शामिल हैं।
यह टीम एआईसीटीई और मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इनोवेशन सेल (एमआईसी) - स्टूडेंट इनोवेशन द्वारा दिए गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर काम करेंगे। वे अपने विचारों की क्षमता का प्रदर्शन करके टूरिज्म इंडस्ट्री, विशेष रूप से होटलों और ट्रेवल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक समाधान तैयार करेंगे।
टीम इनोवेट’एक्स, जो कुणाल धर (ईसीई) के नेतृत्व में है, इसमें टीम मेंबर्स अभय पटेल, इशिता रावत, एकता संधू और अपर्णा कुमारी शामिल हैं। यह टीम बुजुर्ग लोगों में गिरने की रोकथाम के लिए एक पहनने योग्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)- सक्षम सेंसर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
यह प्रॉब्लम स्टेटमेंट उन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट और एनआईईपीआईडी द्वारा दिया गया है। टीम रुद्राक्ष, जिसका नेतृत्व रोहित सिंह (एमई) कर रहे हैं और जिसमें टीम सदस्य पीयूष के भारवाल, शिवम पांडे, अभिनव कुमार, अंकिता ठाकुर और अनन्या कुमारी झा शामिल हैं।
यह टीम सार्वजनिक उपयोग के लिए वेस्टर्न-स्टाइल टॉयलेट्स में फ्लशिंग सिस्टम के लिए एक अभिनव डिज़ाइन विकसित करेगी। युवाओं में विशेष रूप से भारत भर के इंजीनियरिंग छात्रों में, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया, स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) छात्रों द्वारा विकसित नवाचारी समाधानों के माध्यम से सरकारी विभागों और निजी संगठनों द्वारा सामना की जा रही जटिल प्रोब्लेम्स का समाधान करने का प्रयास करता है।
इसे दुनिया का सबसे बड़ा ओपन इनोवेशन मॉडल माना जाता है और इसे दो फोर्मट्स में आयोजित करेंगे - एसआईएच सॉफ्टवेयर संस्करण और एसआईएच हार्डवेयर संस्करण।