आरबीयू विधि विभाग के विद्यार्थियों ने वकालत प्रतियोगिता में परचम लहराया
5 Dariya News
मोहाली 10-Dec-2024
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने द्वितीय राष्ट्रीय आईयूयू ट्रेल एडवोकेसी प्रतियोगिता 2024 में सेमीफाइनलिस्ट और सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार (महिला) के रूप में स्थान स्थान प्रापत किया है । प्रतियोगिता का आयोजन आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी, देहरादून द्वारा किया गया था।
बीएएलएलबी तीसरे सेमेस्टर की गुनगुन सिंह, बीएएलएलबी तीसरे सेमेस्टर की महक चौधरी और एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के अनंत सिंह ने सेमीफाइनलिस्ट के रूप में शीर्ष चार टीमों में जगह बनाई है।और बीएएलएलबी तृतीय सेमेस्टर की महक चौधरी ने प्रतियोगिता में "सर्वश्रेष्ठ वकील महिला" का पुरस्कार जीता।
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डॉ. परविंदर सिंह ने डीन डॉ. धरमिंदर पटियाल को बधाई दी। जिन्होंने इतना अद्भुत मंच प्रदान करके, टीम को संगठित करके और छात्रों को नियमित रूप से प्रेरित करके तैयारी का मार्गदर्शन किया।
डॉ. पटयाल ने छात्रों के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए संकाय प्रभारी अवनीत कौर ढिल्लों और जैस्मीन कौर अहलूवालिया द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।