5 Dariya News

ट्राइडेंट ग्रुप ने टेक्सटाइल क्षेत्र में विकास, निवेश और रोजगार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को किया और मजबूत

नई निवेश योजनाओं के साथ टेक्सटाइल क्रांति का मार्ग किया प्रशस्त

5 Dariya News

मध्य प्रदेश 09-Dec-2024

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन श्री राजिंदर गुप्ता ने हाल ही में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में आयोजित “इन्वेस्ट मध्य प्रदेश”: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में भाग लिया। यहाँ मध्य प्रदेश के माननीय  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश के अवसरों और प्रदेश में औद्योगिक विस्तार के बारे में ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन श्री राजिंदर गुप्ता के साथ वन टू वन मीटिंग कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्री राजिंदर गुप्ता ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने राज्य में ट्राइडेंट की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "हमने कुछ साल पहले मध्य प्रदेश में कदम रखा था और 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

आज, मध्य प्रदेश से हमारे तैयार उत्पाद 122 देशों में निर्यात किए जाते हैं, और देश विदेश में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।" भविष्य को देखते हुए, श्री गुप्ता ने राज्य के टेक्सटाइल क्षेत्र में अतिरिक्त 3,000 करोड़ रुपये निवेश करने की ट्राइडेंट ग्रुप की योजनाओं के बारे में भी बताया, जिससे राज्य में ट्राइडेंट समूह में रोजगार के अवसर मौजूदा 12,000 से बढ़कर 15,000 से अधिक हो जाएंगे।

"हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कपास की सोर्सिंग से लेकर तैयार माल के उत्पादन तक हमारे संचालन का लाभ राज्य में ही रहे। मध्य प्रदेश स्थिरता, समावेशी विकास और हरित ऊर्जा का एक आदर्श संगम है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा विकास की अपार संभावनाएं हैं," श्री गुप्ता ने कहा। 

उन्होंने कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर ट्राइडेंट के फोकस पर भी जोर दिया, जिसमें 50% नए रोजगार के अवसर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए, श्री गुप्ता ने कहा कि बुद्धिजीवियों और उद्योगपतियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने से नवाचार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिला है। 

यह पहल सतत औद्योगिक विकास और समावेशी प्रगति के केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठा को मजबूत करती है, तथा दुनिया भर के निवेशकों के लिए इसका आकर्षण और मजबूत करती है।

ट्राइडेंट ग्रुप के बारे में :

ट्राइडेंट लिमिटेड ट्राइडेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जो एक भारतीय बिज़नेस ग्रुप और ग्लोबल कंपनी है। लुधियाना, पंजाब में मुख्यालय वाली ट्राइडेंट लिमिटेड एक वर्टीकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और कैमिकल निर्माता है। ट्राइडेंट के यार्न, बाथ और बेडलिनन और पेपर बिज़नेसेज ने वैश्विक मान्यता अर्जित की है और भारत और दुनिया भर में लाखों ग्राहकों को प्रसन्न कर रहे हैं। 

ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। नेशनल, कैप्टिव और रिटेलर-ओनर्ड ब्रांड्स की सप्लाई करने वाला यह संगठन अपने ग्राहकों, विक्रेताओं और विभिन्न सरकारी संस्थाओं से उत्पाद की गुणवत्ता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण में उच्चतम मानकों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स प्राप्त कर रही है।

कंपनी तीन प्रमुख बिज़नेस सेगमेंट्स में काम करती है: टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) कागज (गेहूं के भूसे पर आधारित) और कैमिकल, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं पंजाब और मध्य प्रदेश में हैं।