ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 19 में टाइल्स वर्क और गंदे पानी की निकासी के कार्य की शुरुआत करवाई
29 लाख रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य
5 Dariya News
होशियारपुर 08-Dec-2024
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 19 में गलियों में टाइल्स वर्क और गंदे पानी की निकासी के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्य करीब 29 लाख रुपए की लागत से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक ने जानकारी दी कि गंदे पानी की निकासी के इस महत्वपूर्ण कार्य से वार्ड नंबर 18, 19 और 20 के निवासियों को लाभ होगा। इससे जलभराव की समस्या का समाधान होगा और स्वच्छता में सुधार आएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन परियोजनाओं की निगरानी करें और किसी भी समस्या की जानकारी समय रहते दें। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, वार्ड पार्षद इंदरजीत कौर और जसवंत काला, कुश शारदा, सुदर्शन धीर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।