ब्रम शंकर जिम्पा ने कृष्णा नगर में सीवरेज पाइपलाइन कार्य का शुभारंभ किया
5 Dariya News
होशियारपुर 08-Dec-2024
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार राज्य के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कृष्णा नगर स्थित सिटी जिम के पास गली में सीवरेज पाइपलाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य की लंबाई 250 फुट है और इसे 3 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।
विधायक जिम्पा ने इस मौके पर कहा कि बीते ढाई वर्षों में नगर निगम ने लगभग 35 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि जहां भी जरूरत हो, वहां नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि यह कार्य पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से करवाया जा रहा है, जो क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाएगा।
विधायक जिम्पा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें और अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज डिवीजन के एक्सईएन अमनदीप सिंह, एसडीई सुशील बंसल, एसडीई दीपक पलियाल, राजेश्वर दयाल बब्बी, एडवोकेट अनूप शर्मा, अवतार सिंह, रंजीत राणा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।