5 Dariya News

भगवंत सिंह मान ने अबोहर निवासियों को 119.16 करोड़ रुपये का तोहफा दिया

शहर में जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजना जनता को समर्पित की गई

5 Dariya News

अबोहर 05-Dec-2024

अबोहर शहर के निवासियों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजना जनता को समर्पित की, जिससे शहरवासियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं शहरवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। 

उन्होंने कहा कि इससे शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 119.16 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के 1.5 लाख से अधिक निवासियों को स्वच्छ और सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करना 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि 3.50 एमजीडी क्षमता वाली स्वचालित जल आपूर्ति परियोजना लोगों को नहरी जल की आपूर्ति करेगी। 

मुख्यमंत्री ने अबोहर निवासियों को उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर शहर के नागरिकों को बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 27.06 करोड़ रुपये की लागत वाली जल आपूर्ति परियोजना अबोहर शहर की 100 प्रतिशत आबादी की जल आवश्यकताओं को पूरा करेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि 92.10 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवरेज परियोजना 100 प्रतिशत जनसंख्या को लाभान्वित करेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये परियोजनाएं पूरे सीमावर्ती क्षेत्र, विशेष रूप से अबोहर में, प्रगति और खुशहाली लाने में सहायक साबित होंगी।

इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री डॉ रवजोत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हलका इंचार्ज श्री अरुण नारंग ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की बात उनके सामने रखी