5 Dariya News

गढ़शंकर में संशोधित पानी के सिंचाई उपयोग हेतु जागरूकता कैंप का आयोजन

5 Dariya News

होशियारपुर 02-Dec-2024

भू-जल एवं जल संरक्षण विभाग की ओर से गढ़शंकर में एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के संशोधित हुए पानी को किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कैंप और उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की परियोजनाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भूमि एवं जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और यदि इन योजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड की आवश्यकता हुई तो वह सरकार से इसे उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।

मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी हरप्रीत सिंह बाठ ने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 7 किलोमीटर लंबाई की एच.डी.पी.ई. (250 मिमी) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर गांव डगाम और फतेहपुर कला के लगभग 125 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होगी और 40 से 50 किसान परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर उपमंडल मजिस्ट्रेट गढ़शंकर हरबंस सिंह, उपमंडल भूमि संरक्षण अधिकारी बलजिंदर सिंह, नगर परिषद प्रधान राजिंदर सिंह, कृषि अधिकारी और पीसीपीसीएल के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।