मदन लाल बग्गा के नेतृत्व में हुआ अमन अरोड़ा व शैरी कलसी का स्वागत
निगम चुनाव विच चंगे किरदारां वाले उम्मीदवारां नंू चुन-चुन के भेजो नगर निगम हाऊस : अमन अरोड़ा
5 Dariya News
लुधियाना 26-Nov-2024
आम आदमी पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा व कार्यवाहक अध्यक्ष शैरी कलसी का विधानसभा उतरी पंहुचने पर स्थानीय जांलधर बाईपास चौंक में विधायक मदन लाल बग्गा के नेतृत्व में कार्यकार्तओ की भीड़ परम्परागत पंजाबी अंदाज में स्वागत हुआ। अमन अरोड़ा व शैरी धन्यवाद यात्रा के माध्यम से पटियाला से श्री अमृतसर जाते समय मंगलवार को लुधियाना पंहुचे थे।
इस दौरान अमन अरोड़ा, शैरी कलसी व विधायक बग्गा ने संयुक्त रुप से बाबा साहिब की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर संविधान दिवस पर उन्हें चरणों में नमन किया। विधायक बग्गा ने आप सरकार के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल को विधानसभा उतरी के लिए स्वर्र्णिनम काल बताते हुए कहा कि इस कार्यकाल के दौरान करीब 150 करोड़ की लागत से विकास हुआ है।
अमन अरोड़ा ने पार्टी नेतृत्व की तरफ से अध्यक्ष पद जैसी सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेंदारी पर आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता को सरकार व पार्टी में सम्मान दिलाने के प्रयत्न करेंगे। अमन अरोड़ा ने वालंटियरो की तरफ से जयघोषो से उत्साहित होकर आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियो में जुटने का आहवान किया कि वह अभी से ही नगर निगम हाउस में आप का परचम फहराने के लिए जुट जाए व चंगे किरदारां वाले उम्मीदवारां नंू चुन-चुन के नगर निगम हाऊस में भेजकर विकास को गति प्रदान करें।
इससे पूर्व विधायक बग्गा ने अमन अरोड़ा व शैरी कलसी का बाला जी भगवान व बाबा साहिब का स्वरुप भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला,प्रदेश,ब्लाक व वार्ड स्तरीय पदाधिक्कारी व वालंटियर भी उपस्थित रहे।