ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा वार्षिक खेलों का आयोजन
सूरज गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया
5 Dariya News
मोहाली 25-Nov-2024
ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी, फेस २ द्वारा वार्षिक खेलों का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल मुकाबलों में ज्ञान ज्योति के सभी विभागों ने खेल मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को सख्त टक्कर दी।
जिसमें ज्ञान ज्योति के लगभग २५० विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञान ज्योति ग्रुप के चेयरमैन जे एस बेदी थे। जोश से भरे इस वार्षिक खेल मेले की शुरुआत मार्च पास्ट व राष्ट्रगान से की गई।
इसके बाद मुख्यातिथी द्वारा खेल शुरू करने की हरी झंडी मिलने के बाद आउटडोर श्रेणी में, छात्रों ने एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और खो-खो जैसे रोमांचक खेलों में भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुल टीमें आठ वॉलीबॉल टीमें, दस बास्केटबॉल टीमें, बीस बैडमिंटन टीमें और छह खो-खो टीमें थीं।
सभी टीमों ने एक-दूसरे को भरपूर टक्कर दी। इस खेल दिवस का सबसे दिलचस्प मैच छात्रों व स्टाफ के बीच एथलैटिक्स व वालीबाल मुकाबलों के मैच रहे, जिसका लुत्फ सभी दर्शकों ने उठाया। इसके अलावा रस्साकसी के सख्त मुकाबले में खिलाडिय़ों के साथ साथ दर्शक भी उत्साहित नजर आए।
अंत में एथलेटिक्स में सूरज गुप्ता सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहे। अरुवंश और डेविड ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीते। इसी प्रकार बैडमिंटन बालक व बालिका वर्ग में भारती व कशिश ने स्वर्ण पदक जीते।
जबकि वॉलीबॉल में वाइकिंग्स ने स्वर्ण पदक जीता। खो-खो खेल में चेस कमांडो टीम ने क्रमश: गोल मेडल जीता। बास्केटबॉल खेल बास्केटबॉल ब्लेज़र्स ने जीता। इनडोर खेलों में नकुल ने स्वर्ण पदक और दीपांशु ने स्वर्ण पदक जीता।
ज्ञान ज्योति ग्रुप के चेयरमैन जे एस बेदी और कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनीत बेदी ने खेलों के विजयी खिलाडिय़ों को पदक, प्रमाण पत्र और ट्राफियां वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. अनीत बेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एक छात्र की अच्छी पर्सनैलिटी बनाने के साथ साथ साकारत्मक सोच बनाने में भी महत्वर्पूण भूमिका निभाते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को खेलों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके सफल जीवन की कामना की। अंत में विजेता खिलाडिय़ों को पदक एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गये।