5 Dariya News

उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत भगवंत मान सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों पर मोहर : राजीव कुमार लवली

पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित समूह लीडरशिप बधाई की पत्र

5 Dariya News

लुधियाना 23-Nov-2024

विधानसभा उप चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिए गए फतवे के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रोफेसर मनमोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव कुमार लवली ने कहा है कि यह जीत पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों पर मुहर लगाती है। 

जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पूरा नेतृत्व बधाई का पात्र है। यहां जारी एक बयान में, लवली ने कहा कि पार्टी ने चार विधानसभा सीटों में से तीन पर शानदार जीत दर्ज की है,लवली ने कहा कि पार्टी के वॉलंटियरों और नेताओं ने कड़ी मेहनत की है। 

इसके अलावा, लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर अपना भरोसा जताया है। लवली ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दोहराएगी और पार्टी के ही मेयर बनेंगे।