5 Dariya News

समावेशी विकास हासिल करने और वैश्विक स्तर पर जीवन में बदलाव लाने हेतु शासन के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, एआई और डेटा को प्राथमिकता देना जरूरी है : नरेन्द्र मोदी

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो (ब्राजील) 20-Nov-2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज समावेशी विकास प्राप्त करने और वैश्विक स्तर पर जीवन में बदलाव लाने हेतु शासन के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, एआई और डेटा को प्राथमिकता देने की बात कही।

विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक डॉ. नगोजी ओकोन्जो-इवेला के एक पोस्ट के जवाब में श्री मोदी ने कहा: "आपके समर्थन और बहुमूल्य अंतर्दृष्टि के लिए धन्यवाद। समावेशी विकास प्राप्त करने और वैश्विक स्तर पर जीवन में बदलाव लाने हेतु शासन के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, एआई और डेटा को प्राथमिकता देना जरूरी है।@NOIweala"