5 Dariya News

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया

5 Dariya News

मोहाली 18-Nov-2024

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, (यूएसएएचएस) द्वारा विश्व मधुमेह दिवस  मनाया गया।इस अवसर का विषय था "बाधाओं को तोड़ना और अंतर को पूरा करना ", जो मधुमेह के खतरे को कम करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है पर बातचीत हुई।

इस प्रतिबद्धता के साथ, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के डीन डॉ. पंकज कौल ने मधुमेह को रोकने के लिए प्रारंभिक जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने सहायक प्रोफेसर परविंदर कौर के साथ मधुमेह की विभिन्न स्थितियों के क्लीनिकल पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

वक्ताओं ने मुख्य रूप से मधुमेह की रोकथाम के लिए स्वस्थ खान-पान और सक्रिय जीवनशैली की आवश्यकता पर जोर दिया।चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा और  वाइस चांसलर डॉ. परविंदर सिंह, , यूएसएएचएस ने  मधुमेह और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संकाय और छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।