5 Dariya News

गुलजार मोटर्स ढोलेवाल में मारुति सुजुकी की नई डिजायर फोर्थ जनरेशन लॉन्च

5 Dariya News

लुधियाना 12-Nov-2024

मारुति सुजुकी की नई डिजायर फोर्थ जनरेशन को आज ए.डी.सी.पी ट्रैफिक मैडम गुरप्रीत कौर पूरेवाल ने गुलजार मोटर्स, मारुति सुजुकी एरिना, जी.टी रोड ढोलेवाल में लॉन्च किया। इस दौरान गुलजार मोटर्स के एमडी हरकीरत सिंह और वाइस प्रेसिडेंट लवलीन शर्मा ने गणमान्य लोगों का स्वागत किया और मारुति सुजुकी की नई डिजायर फोर्थ जनरेशन की खूबियों का जिक्र किया। 

पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ने हमेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कारें डिजाइन की हैं।  उन्होंने कहा कि डिजायर का यह नया वर्जन ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय होगा, इसमें कई और सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

इस मौके पर ए.डी.सी.पी ट्रैफिक मैडम गुरप्रीत कौर पूरेवाल ने भी कंपनी की इस नई कार की सराहना की।