सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने गुलाब चंद कटारिया के साथ युवाओं को सशक्त बनाने की पहल पर चर्चा की
5 Dariya News
लुधियाना 12-Nov-2024
सुखविंदर सिंह बिंद्रा, राष्ट्रीय सदस्य (एनआईएसडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) और पूर्व चेयरमैन युवा विकास विभाग (पंजाब सरकार) पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। बिंद्रा ने कहा कि राज्यपाल के युवाओं के प्रति अच्छे दृष्टिकोण और अंतर्दृष्टि से युवाओं को सशक्त बनाने की पहल की जा सकती हैं।
पंजाब के युवाओं के मामले पर विस्तार चर्चा की गई ।बिंद्रा ने माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से अनुरोध किया कि वे पंजाब के युवाओं और माइनॉरिटी का विशेष ध्यान रखें। केंद्र सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं पंजाब के नौजवानों के विकास के लिए आवश्यक है ।
बिंद्रा ने राज्यपाल से अपील की कि वे पंजाब के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को अच्छे से लागू करें। जिससे पंजाब में अधिक से अधिक नौकरियां पैदा होंगी और युवा विदेश की बजाय पंजाब में काम करना पसंद करेंगे।
बिंद्रा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी नीतियों के कारण देश दिन ब दिन तरक्की कर रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा महिलाओं और युवाओं के लिए जारी सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा ताकि पंजाब के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।