एलपीयू के एनुअल कल्चर प्रोग्राम "स्पेक्ट्रा 2024" में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज में बदलाव का दिया संदेश
एलपीयू के 17वें यूथ फेस्टिवल में 25 से अधिक स्कूलों के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया
5 Dariya News
जालंधर 11-Nov-2024
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने अपने कैंपस में इंटर स्कूल यूथ फेस्टिवल स्पेक्ट्रा 2024 का आयोजन किया। इस साल, 25 से अधिक स्कूल के हजारों एलपीयू विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इसमें भाग लिया।
"आज़ादी द बैंड" ने एक शानदार शो द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की। स्पेक्ट्रा 2024 ने एलपीयू परिसर को क्रिएटिव अभिव्यक्ति के प्रद्रशन के रूप में बदल दिया, जहाँ छात्रों ने सात प्रमुख प्रतियोगिताओं वर्ग संगीत, नृत्य, नाटक, दृश्य कला और टेक्नोलॉजी में 30 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
इस वर्ष, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने ओवलऑल ट्रॉफी जीती। वहीं सभी प्रतिभागियो ने पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार और कौशल विकास जैसे विषयों पर प्रदर्शनों के माध्यम से, बेहतर भविष्य को आकार देने में युवाओं की शक्ति को उजागर किया।
एलपीयू के संस्थापक चांसलर और सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ. मित्तल ने कहा, "स्पेक्ट्रा जैसे कार्यक्रम प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं जो न केवल कुशल हैं बल्कि सामाजिक रूप से जागरूक भी हैं।
एलपीयू में, हम अपने छात्रों को एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए तैयार करते हैं।" प्रतियोगिताओं के अलावा, स्पेक्ट्रा 2024 में एक कार्निवल माहौल था, जिसमें छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए, जो उभरते हुए एंटरप्रिन्योर की क्षमता को प्रदर्शित कर रहे थे।
इस पहल ने न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा दिया, बल्कि छात्रों को अपनी प्रैक्टिल स्किल्स को निखारने के लिए एक मंच भी प्रदान किया। पुरस्कार समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों की मेहनत को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स (फाइन आर्ट्स) ने पहला रनर-अप, फिल्म, थिएटर और संगीत दूसरे रनर-अप के स्थान पर रहा। प्रतिभा के इस प्रोग्राम ने एकता, बेहतरीन और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया।
स्पेक्ट्रा 2024 केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि छात्रों के लिए एआईयू नेशनल्स, यूथ वाइब और वन इंडिया, वन वर्ल्ड जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफार्मों पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त करने का एक मंच है।