उपराज्यपाल ने श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के दूसरे मोबाइल संस्कृत गुरुकुल को हरी झंडी दिखाई
5 Dariya News
जम्मू 10-Nov-2024
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में श्री कैलख ज्योतिष और वैदिक संस्थान ट्रस्ट के दूसरे मोबाइल संस्कृत गुरुकुल को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने अपनी शुभकामनाएं दीं और श्री कैलाख ज्योतिष और वैदिक संस्थान ट्रस्ट और इस पहल से जुड़े सभी लोगों की संस्कृत भाषा और संस्कृत ग्रंथों के शाष्वत ज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए सराहना की।
मोबाइल संस्कृत गुरुकुल जम्मू कश्मीर में देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए “हर घर में संस्कृत यानी गेहे गेहे संस्कृतम्“ अभियान का एक हिस्सा है। मोबाइल संस्कृत गुरुकुल के लिए श्री राकेश गंडोत्रा, चेयरमैन, एस.डी. मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट.द्वारा एक वाहन उपलब्ध करवाया गया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट महंत रोहित शास्त्री, सहित ट्रस्ट के ट्रस्टी और सदस्य आर.के छिब्बर, डॉ. विष्व गुप्ता, जगदेव सिंह चिब, उत्तम चंद शर्मा, राजीव शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश गंडोत्रा, नरेश रैना, पवन खजूरिया, अंजन, पर्गुन शर्मा, अभिराज शर्मा, प्रो. शरत शर्मा एवं डॉ. संजय शर्मा उपस्थित थे।