देश भगत यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित
5 Dariya News
मंडी गोबिंदगढ़ 11-Nov-2024
देश भगत यूनिवर्सिटी में स्टेट कौंसल आफ़ एजूकेशन रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.), पंजाब की ओर से राज्य स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य मुकाबले करवाए गए। यह कार्यक्रम एन.सी.ई.आर.टी के नेशनल पापुलेशन एज़ूकेशन प्रोजैकट तहत आयोजित किया गया जिस में राज्य भर के छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
देश भगत विश्वविद्यालय के श्री हरिगोबिन्द हॉल और महाप्रज्ञ हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं एक साथ आए, जिन्होंने रोल-प्ले गतिविधियों और पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्यों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एससीईआरटी पंजाब की डायरैकटर अमनिंदर कौर बराड़ (पीसीएस) ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
उनको देश भगत यूनीवरसिटी के चांसलर डा. ज़ोरा सिंह और प्रो-चांसलर डा तजिन्दर कौर ने फुलकारी और डीबीयू पट्टिका देकर सम्मानित किया। इस के बाद अपने संबोधन में, देश भगत यूनीवर्सिटी के चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह ने कहा, कि यह प्रतियोगिता पंजाब के युवाओं को मंच प्रदान करके उनके विकास में सहयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहाँ वह खुद को अभिव्यक्त कर सकते हैं और अपनी विरासत से जुड़ सकते हैं।
कार्यक्रम की समाप्ति पर डी.बी.यू. के वाईस प्रैज़ीडैंट डा. हर्ष सदावर्ती ने आए महिमानों का धन्न्यवाद किया और भागीदारों को यूनीवरसिटी के इतिहास और विभिन्न प्रोगरामों के बारे बताया। कार्यक्रम में अन्य के इलावा एस.सी.ई.आर.टी. के सहायक डायरैकटर डा बूटा सिंह, डी.बी.यू. के एज़ूकेशन विभाग की डायरैकटर डा प्रशियस, डा. सुरजीत पथेजा, डायरैकटर परफार्मिंगआर्टस ऐंड मीडिया, अस्सिटैंट प्रोफेसर राजविन्दर कौर आदि हाजर थे।