5 Dariya News

शैक्षणिक सत्र के लिए देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

5 Dariya News

मोहाली 09-Nov-2024

देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, मंडी गोबिंदगढ़ ने सर्वशक्तिमान वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए डेंटल अस्पताल परिसर में श्री सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन किया। यह धार्मिक पाठ शैक्षणिक सत्र 2024 के लिए कक्षाएं शुरू होने से पहले आयोजित किया गया।

देश भगत विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ ज़ोरा सिंह और प्रो-चांसलर डॉ तजिंदर कौर ने अपनी उपस्थिति की और वाहेगुरु का शुक्राना किया। पवित्र पाठ के दौरान कुलपति डॉ अभिजीत एच जोशी, चांसलर के सलाहकार डा वरिंदर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ हर्ष सदावर्ती और डा सुरजीत कौर पथेजा भी मौजूद थे। 

इस समारोह के संयोजक वाइस प्रिंसिपल डॉ तेजवीर सिंह ने गणमान्यों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया। देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के सभी संकाय सदस्य और विद्यार्थी आशीर्वाद लेने के लिए धार्मिक समारोह में एकत्रित हुए। 

श्री सुखमणि साहिब पाठ के बाद शबद कीर्तन किया गया, जिसने पूरे माहौल को पवित्रता और आशावाद से भर दिया। पाठ के समापन पर गुरु का लंगर भी परोसा गया।