सुच्चा सूरमा का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर – 22 नवंबर को सिर्फ केबलवन पर।
5 Dariya News
08-Nov-2024
केबलवन को यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म सुच्चा सूरमा का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 22 नवंबर को होने जा रहा है। इस फिल्म ने पंजाबी सिनेमा की परिभाषाओं को नया रूप दिया है और अब यह आपके घर की स्क्रीन पर वही रौनक वापस ला रही है, जिसने थिएटर में दर्शकों को मोहित कर लिया था।
अब यह आपके घर में 10 भाषाओं में स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
पहली बार पंजाबी सिनेमा के इतिहास में, कोई फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगी, और यह फिल्म है सुच्चा सूरमा, जो हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, स्पैनिश, चीनी, रूसी, फ्रेंच और अरबी भाषाओं में होगी। इस ऐतिहासिक रिलीज़ के माध्यम से, दुनिया भर के दर्शक इस महान कहानी और पंजाबी संस्कृति को महसूस करेंगे, जो पहले कभी नहीं हुआ।
इस आइकोनिक कहानी का मज़ा अपनी पसंदीदा भाषा में लें। एक ऐतिहासिक सिनेमाई क्रांति।
सुच्चा सूरमा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक जज़्बात है। जिसने दर्शकों के दिलों को जीता, थिएटरों में भंगड़े किए गए और प्रशंसकों ने बेहतरीन ढंग से अपनी खुशी का प्रदर्शन किया। प्रशंसक गाँवों से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर इस फिल्म को देखने आए और इसके गीतों और खुद के बनाए पोस्टरों के साथ जश्न मनाया।
यह फिल्म पंजाबी सिनेमा में नए मापदंड स्थापित करने वाली साबित हुई, जिसमें प्रशंसकों ने सड़कों पर खुद के बनाए पोस्टरों के साथ अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया।
इस फिल्म को सागा स्टूडियोज़ और सेवन कलर्स ने मिलकर पेश किया है। पंजाब की इस महान लोक गाथा का शानदार अनुभव केवल नए ओटीटी केबलवन पर ही होगा। फिल्म में मुख्य भूमिका लिविंग लीजेंड बब्बू मान ने निभाई है। इनके साथ मुख्य किरदारों में समीक्षा ओसवाल, स्विंदर विकी, सरबजीत चीमा, महाबीर भुल्लर, गुरिंदर मकना, गुरप्रीत तोती, गुरप्रीत रटोल, और जगजीत बाजवा भी हैं। फिल्म को सुमीत सिंह ने प्रोड्यूस किया है और अमितोज मान ने इसे डायरेक्ट किया है। इंद्रजीत बांसल ने इस फिल्म के लिए डीओपी के रूप में काम किया। यह फिल्म विश्व स्तर पर 22 नवंबर को नए ओटीटी केबलवन पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
केबलवन के सीईओ ने कहा, “सुच्चा सूरमा लगभग एक सदी पुरानी पंजाब की एक बहुत मशहूर लोक गाथा है। इस फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। मुझे हमारे ओटीटी पर भी इससे शानदार रिस्पांस की उम्मीद है। केबलवन के सॉफ्ट लॉन्च पर ही शानदार रिस्पांस प्राप्त कर रहा है, इसलिए, मेरी टीम और मैं हमेशा पंजाब की कहानियों को हमारे सब्सक्राइबर्स के लिए लाने के लिए यत्नशील रहेंगे। विश्वास करो, अभी और भी बहुत कुछ है।"