5 Dariya News

यशा मुद्गल ने हाउसबोट ओनर्स एसोसिएशन से मुलाकात की, मुद्दों पर चर्चा की

5 Dariya News

श्रीनगर 06-Nov-2024

आयुक्त सचिव पर्यटन, यशा मुदगल ने हाउसबोट ओनर्स एसोसिएशन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नागरिक सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निदेशक पर्यटन कश्मीर, निदेशक योजना पर्यटन विभाग, अतिरिक्त सचिव, उप सचिव और हाउसबोट मालिकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।प्रारंभ में, सचिव पर्यटन ने कहा कि विभाग हाउसबोट मालिकों की चिंताओं से अवगत है और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें हल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार हितधारकों के हितों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और हाउसबोट मालिक इस ढांचे में प्रमुख हितधारक हैं। पर्यटन की सफलता का श्रेय हितधारकों और विभाग की संयुक्त पहल को देते हुए मुद्गल ने कहा कि मुद्दों पर निरंतर और संरचित परामर्श समाधान निकालने और पर्यटन क्षेत्र के मानकों को बढ़ाने का तरीका है।

सत्र ने खुली बातचीत की सुविधा प्रदान की, जिसमें हाउसबोट प्रतिनिधियों ने हाउसबोटों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने और सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अपने व्यवसाय को स्थायी तरीके से चलाने का आह्वान किया। उन्होंने लाइसेंस के नवीनीकरण, हाउसबोटों की मरम्मत/पुनर्निर्माण, हाउसबोट मालिकों के पुनर्वास, लकड़ी के आवंटन, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर काउंटर जैसे मुद्दे भी उठाए।

उन्होंने निगीन झील पर फायर सर्विस स्टेशन, बोट यार्ड, हाउसबोट को हेरिटेज घोषित करने की मांग उठाने के अलावा हाउसबोट मालिकों को पिछली प्रथा के अनुसार ट्रैकिंग की अनुमति देने की भी मांग की। यशा मुद्गल ने उनके वास्तविक मुद्दों और शिकायतों का योग्यता के आधार पर समाधान करने में हर संभव सहायता का आष्वासन दिया।