आरबीयू के अल्फा स्कूल ने इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए मिलिपिक्सल के साथ किया समझौता
5 Dariya News
मोहाली 06-Nov-2024
रयात बाहरा ग्रुप के अल्फा स्कूल ने मिलिपिक्सेल इंटरएक्टिव, सेरेब्रेंट ग्रुप के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संयुक्त प्रयास एक पारस्परिक रूप से सहयोग की शुरुआत का प्रतीक है जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और शैक्षणिक प्रशिक्षण में सामूहिक विशेषज्ञता का लाभ उठाकर सीखने के अवसर पैदा करना है।
इस अवसर पर रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. परविंदर सिंह ,डॉ. एसके बंसल डीन अकादमिक, डॉ. सिमरजीत कौर डीन स्टूडेंट वेलफेयर और अन्य प्रतिष्ठित संकाय सदस्य, अल्फा स्कूल की डायरेक्टर साक्षी मेहता, कार्यक्रम प्रबंधक श्रिया भी उपस्थित थे।
जबकि मिलिपिक्सल इंटरैक्टिव से हरजीत एस. गुलाटी, सीईओ, और श्वेता शर्मा, ग्रुप वीपी ऑफ एचआर, उपस्थित थे।रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा ने आरबीयू की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी का मुख्य लक्ष्य उद्योग की मांगों और शैक्षणिक संसाधनों के बीच अंतर को कम करना है, जिससे छात्रों को उभरते नौकरी बाजार के लिए आवश्यक कौशल से लैस किया जा सके।