5 Dariya News

हैदराबाद के 10 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की

5 Dariya News

श्रीनगर 04-Nov-2024

प्रेस सूचना ब्यूरो श्रीनगर के संयुक्त निदेशक काजी सलमान के नेतृत्व में हैदराबाद के 10 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की।हैदराबाद से मीडिया बिरादरी के सदस्य, जो पीआईबी द्वारा आयोजित मीडिया जनपहंच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, अगले कुछ दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के दौरे और चर्चाओं में शामिल होंगे और जम्मू कश्मीर के भविष्य को आकार देने वाली विकासात्मक परियोजनाओं और पहल से संबंधित प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करेंगे।