5 Dariya News

नवनियुक्त मुख्य सचिव विवेक जोशी ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात

5 Dariya News

चंडीगढ़ 04-Nov-2024

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। श्री नायब सिंह सैनी ने श्री जोशी को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम हरियाणा के तौर पर हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।