5 Dariya News

उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एसएमएचएस में घायलों से मिले

हर संभव चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देष दिये

5 Dariya News

श्रीनगर 03-Nov-2024

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चैधरी ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना मसूद इत्तू के साथ श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड हमले में घायल नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए एसएमएचएस अस्पताल का दौरा किया और इस दौरान उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों का हाल जाना और अस्पताल अधिकारियों को उन्हें सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।उन्होंने घायल व्यक्तियों से भी बातचीत की और उन्हें आष्वासन दिया कि उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधाऐं प्रदान की जाएंगी।