5 Dariya News

अनुराग रस्तोगी ने हरियाणा के नये मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 01-Nov-2024

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री अनुराग रस्तोगी ने आज हरियाणा के नये मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी श्री विवेक जोशी हरियाणा के मुख्य सचिव होंगे। उनके पदभार ग्रहण करने तक श्री अनुराग रस्तोगी को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।