68वीं अंतर जिला स्कूल खेल अंडर-17 लड़कियां खो-खो प्रतियोगिता शुरू
पूल मुकाबलों में पटियाला सहित मालवा के अधिकतर जिलों ने अपने-अपने पूल मैच जीते
5 Dariya News
पटियाला 26-Oct-2024
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा पटियाला संजीव शर्मा के मार्गदर्शन और डिप्टी डीईओ रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में कुश्ती, बास्केटबॉल, तलवारबाजी, तीरंदाजी, हैंडबॉल आदि सफलतापूर्वक आयोजन के उपरांत 68वें अंतर-जिला स्कूल खेलों में खो-खो लड़कियाँ उमर गुट अंडर-17 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कोआर्डिनेटर स्पोर्ट्स पटियाला डॉ. दलजीत सिंह ने बताया कि खो-खो अंडर 17 लड़कियों की प्रतियोगिता पोलो ग्राउंड पटियाला में करवाई जा रही है। आज के पूल मुकाबलों में पटियाला ने बरनाला को, श्री मुक्तसर साहिब ने रूपनगर को, जालंधर ने शहीद भगत सिंह नगर को, फिरोजपुर ने तरनतारन को, फाजिल्का ने पठानकोट को, संगरूर ने गुरदासपुर को, श्री अमृतसर साहिब ने मोहाली को, बठिंडा ने मालेरकोटला को, मोगे ने कपूरथले को हराया।
खेल विभाग पंजाब से जिला टूर्नामेंट सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर और सुखदीप सिंह कोच खो-खो ने पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर खो-खो प्रतियोगिता प्रभारी राजेश कुमार मोदी प्रिंसिपल माडू, जसविंदर सिंह चप्पड स्टेट अवार्डी, कमलदीप सिंह खो-खो कोच, राजिंदर सिंह चानी स्काउट मास्टर, गुरप्रीत सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर और जसविंदर सिंह प्रेस प्रभारी उपस्थित थे।