5 Dariya News

डी आई जी नीलांबरी जगदले और एसएसपी दीपक पारीक ने कुराली मंडी का दौरा किया

कहा, किसी भी किसान और कमीशन एजेंट को प्रेशानी सामना नहीं करना पड़ेगा

5 Dariya News

कुराली (एस एए स नगर) 24-Oct-2024

चल रहे धान खरीद अभियान के दौरान हितधारकों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए, रूपनगर रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक (डी आई जी) नीलांबरी जगदले ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक के साथ कुराली मंडी का दौरा किया। किसानों, कमीशन एजेंटों और चावल मिलर्स के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने उन्हें सुचारू खरीद और उठान कार्यों का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस किसी को भी खरीद कार्यों में बाधा नहीं डालने देगी। 

उन्होंने डी एस पी करण सिंह संधू (खरड़-1) और जी एस बैंस (खरड़-2) को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने क्षेत्रों में आने वाली मंडियों की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की वचनबद्धता के अनुसार खरीद एजेंसियों द्वारा धान की फसल की खरीद की जा रही है तथा उठान में भी तेजी लाई जा रही है। 

खरड़ के उप मंडल मजिस्ट्रेट गुरमंदर सिंह ने कहा कि धान की उठान के लिए रिलीज ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं तथा किसानों और कमीशन एजेंटों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।  डीआईजी और एसएसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस दौरे का उद्देश्य मंडियों में कानून व्यवस्था की समीक्षा करना है तथा जिला पुलिस जिला प्रशासन के साथ समन्वय में रह, किसानों, कमीशन एजेंटों और राइस मिलर्स के साथ मिलकर खरीद कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की दिशा में काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि एस ए एस नगर की मंडियों में कल सायं तक 107192 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जबकि खरीद के एवज में 235.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।