5 Dariya News

कमलजीत पाल ने जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला

5 Dariya News

होशियारपुर 14-Oct-2024

सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी कमलजीत पाल ने आज यहां जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने जिले से संबंधित मीडियाकर्मियों से पूर्ण सहयोग की आशा करते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे। 

उन्होंने कहा कि समय-समय पर पंजाब सरकार द्वारा लोकहित में लिए गए निर्णयों, विभिन्न कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।