5 Dariya News

रामलीला में महाबली बाली और इंद्रजीत की भूमिका निभाने बाले अभिनेता निर्भय शर्मा रामलीला की स्टेज पर किया सम्मानित

5 Dariya News

खरड़ 13-Oct-2024

खरड़ के पुलिस स्टेशन के समीप श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब द्वारा आयोजित हो रही रामलीला के दौरान महाबली बाली और इंद्रजीत की भूमिका निभाने बाले अभिनेता निर्भय शर्मा को श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब के प्रधान शिवचरण पिंकी, उपप्रधान वरिंदर भामा एवं निर्देशक परवीन करवल, युगेश कपिल, पंकज चड्डा सहित अन्य के द्वारा सम्मानित किया गया। 

प्रधान शिवचरण पिंकी ने बताया कि निर्भय शर्मा इसी वर्ष क्लब का हिस्सा बना है, इनके द्वारा महाबली बाली और इंद्रजीत की भूमिका बखूबी निभाई गई। जोकि दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। निर्भय शर्मा ने बताया कि मैं आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर इस भूमिका के लिए मेहनत करवाई। 

निर्भय ने क्लब के सभी सीनियर मेंबर्स का धन्यबाद किया कहा कि समय समय पर उनके द्वारा मुझे मेरे किरदार की बारिकिया अपना बेटा और अपना भाई बनकर बताई जाती थी। भविष्य में कोशिश करूँगा कि रामलीला मैनेजमेंट की उमीदों पर खरा उतरूं। क्लब के प्रधान शिव चरण पिंकी ने अभिनेता निर्भय शर्मा को स्टेज पर बुलाया और दर्शकों की तरफ से आये इनाम को दिया, परन्तु निर्भय ने वह राशि क्लब को भेंट कर दी।