जय श्री राम के नारों के साथ हुआ पूर्वी हल्के में रावन दहन
बस्सी की ओर से आयोजित समारोह में सांसद औजला ने मनाया वेरका में दशहरा
5 Dariya News
अमृतसर 12-Oct-2024
प्रभु श्री राम के जैकारों के बीच शनिवार की शाम को वेरका हल्के में रावन दहन किया गया। इंमप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सांसद गुरजीत सिंह औजला मुख्य मेहमान के रुप में पहुंचे। इस दौरन मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी जलाए गए और सत्य की असत्य पर जीत का संदेश दिया गया।
वेरका के पूर्व पार्षद नवदीप हुंदल की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए दिनेश बस्सी ने सबका स्वागत किया और दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व है। इस मौके पर में पूरे देश वासियों को खासकर पूर्वी हल्के के लोगो को बधाई देता हूं। असत्य अन्याय और अत्याचार की हार तय है। आज के समय में अपने बच्चो को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना बेहद जरूरी है। पंजाब गुरुओं को धरती है और आज पंजाब नशे का दरिया बन गया है।
पंजाब में इस समय अत्याचारी रावण के रूप में राज्य सरकार बैठी है जो कि लॉ एंड ऑर्डर को संभाल नहीं रही वहीं ग्राउंड लेवल पर भी कोई सुविधा नहीं है। बहू बेटियां सेफ नहीं है और कुछ लोग अपने फायदे के लिए जनता को धर्म के नाम पर लड़ा रहे हैं लेकिन असत्य पर सत्य की जीत हमेशा होती है और जनता को भी अब सत्य की जीत करवानी है और ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना है।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी लोगों को दशहरे की बधाई दी और कहा कि दशहरे का पर्व लोगो को संदेश देता है कि जीत हमेशा सच की होती आयी है और होती रहेगी। उन्होंने कहा कि वेरका के लोगों को वह तहेदिल से इस त्यौहार की बधाई देते हैं। उन्होंने दिनेश बस्सी की तारीफ करते हुए कहा कि वेरका हल्के लोगों के लिए वह हमेशा वचनबद्ध रहे हैं और पूर्वी हल्के में विकास के लिए उन्होंने कई कार्य करवाए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आज का लोगों का साथ देखकर महसूस हो रहा है कि लोग भी उनके साथ हैं और विकास को ही तरजीह देते हैं। इस अवसर पर आयोजक व पूर्व पार्षद नवदीप हुंदल, सुरिंदर शर्मा, बॉबी भागड़, मल्ली प्रधान, बबलु, पवन राणा रखड़ा, पंकज चौहान शिंदर परधान, ऋषभ वोहरा, शिवानी शर्मा, बिट्टू परधान, गुरमित सिंह, रस्म सिंह, बलविंदर शर्मा, मास्टर सरजीत सिंह, परगट सिंह, बाऊ विजय कुमार, सोमित शर्मा विक्की वेरका, गगन वेरला, हरजीत सिंह, प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।