5 Dariya News

हमारी सनातन परंपरा और सभ्यता का अभिन्न अंग है दशहरा : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने शाहपुर दशहरा उत्सव के लिए दिए एक लाख रुपये

5 Dariya News

धर्मशाला 12-Oct-2024

दशहरा हमारी सनातन संस्कृति, धर्म एवं सभ्यता से जुड़ा उत्सव है और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। यह उदगार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आज शाहपुर के जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब चुने हुए प्रतिनिधियों का आचरण अच्छा हो। 

उन्होंने जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए दशहरा कमेटी को बधाई दी। उन्होंने शाहपुर दशहरा कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने दशहरा के अंतर्गत करवाई गई कबड्डी तथ बॉलीवाल के विजेताओं तथा उपविजेताओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने दशहरा में सहयोग एवं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों तथा अन्य लोगों को भी सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा - अर्चना कर रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाथ के पुतलों को अग्नि दी।उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया व आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में शाहपुर का यह जिला स्तरीय उत्सव आगे की ओर बढ़ रहा है इसके लिए वे सदा इनके आभारी रहेंगें। शाहपुर पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। केवल पठानिया ने मुख्यातिथि को शाल-टोपी तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम शाहपुर करतार चन्द, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया, डीडी शर्मा, अजित महाजन, साहित्यकार डॉ गौतम व्यथित, सेवा निवृत्त सचिव विस् गोवर्धन सिंह, जिप सदस्य रितिका शर्मा, नीना ठाकुर, अनिल जरयाल, बरयाम सिंह, नप शाहपुर की अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद निशा शर्मा, किरण, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, नायब तहसीलदार राजिंदर पठानिया, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।