दिनेश बस्सी ने किया महात्मा गांधी और शास्त्री जी को याद
कहा – राष्ट्पिता की अहिंसा के पाठ को याद रखना जरुरी
5 Dariya News
अमृतसर 02-Oct-2024
इंम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने दोनो महान शख्सियतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वेरका ब्लाक के पूर्व कौंसलर नवदीप सिंह हुंदल की अगुवाई में आयोजत समारोह में दिनेश बस्सी ने कहा कि आज जिस तरह के हालात पंजाब में हो रहे हैं उसके लिए बेहद जरुरी है कि महात्मा गांधी के अहिंसा के पाठ को पढ़ा जाए।
कैसे महात्मा गांधी ने अहिंसा को प्रमुख रखकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में ला एंड आर्डर की बिगड़ी स्थिती को सुधारने के लिए इन महान नेताओं के जीवन से सीख लेने की जरुरत है। लोगों को हिंसा को त्यागना ही होगा तभी देश की और राज्य की तरक्की होगी।
दिनेश बस्सी ने कहा कि पंजाब में इस समय अनाड़ियों की सरकार नहीं बल्कि ऐसे परिपक्व नेताओं की सरकार की जरुरत है जो कि राज्य को तरक्की की राह पर ले जाए ना कि खुशहाल पंजाब को बर्बाद पंजाब कर दे। दिनेश बस्सी ने कहा कि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री ऐसे नेता थे जिन्होंने अपनी जिंदगी को देश के लिए न्यौछावर कर दिया और आजादी दिलाई ताकि आज की पीढ़ी खुलकर सांस ले सके लेकिन।
आज की सरकारें ऐसे काम कर रही है कि लोग फिर से गुलामी की राह पर चल रहे हैं और अपने देश छोड़कर विदेशों में बस रहे हैं। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि अपने इतिहास से सीख लें और देश में रहकर ही अपनी और राज्य की तरक्की करें। इस अवसर पर इलाका निवासी भी मौजूद रहे।